{"_id":"6ae25473164bbbbfaa01304e","slug":"players-displayed-great-enthusiasm-during-the-exciting-hockey-matches-at-the-dewa-fair-barabanki-news-c-315-1-brb1038-183047-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा की चौथी खबर: देवा मेले में हॉकी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों का दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा की चौथी खबर: देवा मेले में हॉकी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों का दिखा जोश
Thu, 29 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
देवा। देवा मेला के हॉकी मैदान पर जब स्टिक और बॉल की खड़खड़ाहट गूंजी, तो मैदान में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। नॉकआउट हॉकी प्रतियोगिता के तहत खेले गए चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में शिवगढ़ नगर पंचायत और टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर की टीमें आमने-सामने थीं। शिवगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर को 3-8 से करारी शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला आरएसए शिवगढ़ और गोला गोकर्णनाथ के बीच बेहद कांटे का रहा। दोनों तरफ से जबर्दस्त हमले हुए, लेकिन गोला गोकर्णनाथ के खिलाड़ियों ने संयम दिखाते हुए एक-शून्य से मैच अपने नाम कर लिया।
तीसरे मुकाबले में बाबू श्रीश चंद्र हॉकी अकादमी, हरदोई और नगर पंचायत शिवगढ़ के बीच टक्कर हुई। मैदान पर खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी और एक-एक गोल के लिए संघर्ष किया। अंत में नगर पंचायत शिवगढ़ के खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए दो-एक से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
चौथा और सबसे रोमांचक मुकाबला गोला गोकर्णनाथ और आजमगढ़ के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद जीत-हार का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ। ट्राईब्रेकर के रोमांचक दौर में गोला गोकर्णनाथ के खिलाड़ियों ने शानदार निशाना साधते हुए तीन-दो से मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश अंपायर्स कमेटी के चेयरमैन मुख्य अतिथि अविनाश श्रीवास्तव, डॉ. साहबुद्दीन खान, चौधरी मोहम्मद अशीरउद्दीन अशरफ, दानिश खान, अदील अहमद, शानू और सैफ आदि मौजूद रहे।