सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Preparations for the mega legal camp are in full swing; it will be held on the 22nd

Barabanki News: मेगा विधिक शिविर की तैयारियां तेज, 22 को होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the mega legal camp are in full swing; it will be held on the 22nd
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, 22 फरवरी को वृहद मेगा विधिक जागरूकता सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को सिविल जज की अध्यक्षता में एक शिविर का आयोजन किया गया।
Trending Videos

एडीआर भवन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता सिविल जज शिवानी रावत सचिव पूर्णकालिक ने की। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों तक कानूनी सेवाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। शिविर में पैनल अधिवक्ताओं और पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्रों) को मेगा शिविर के बारे में जन-जन तक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उन्हें प्रचार सामग्री भी वितरित की गई और निर्देश दिया गया कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस शिविर की जानकारी पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यस्थता 2.0 अभियान पर जोर
शिविर में मध्यस्थता 2.0 अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत, पारिवारिक वाद, चेक बाउंस, बैंक संबंधी मामले, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य ऐसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिन्हें सुलह समझौते के माध्यम से निपटाया जा सकता है। यह पहल न्याय प्रणाली पर बोझ कम करने और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed