{"_id":"6148db718ebc3eb3b44dac1d","slug":"raid-at-shops-barabanki-news-lko5964766171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकान पर मारा छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकान पर मारा छापा, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। एसडीएम की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने सोमवार को कस्बे में मिठाई की दुुुकानों पर छापा मारा। इस दौरान मिठाईयों के नमूने भरे गए। छापे की भनक लगते ही कई दुकानदार शटर गिराकर इधर-उधर खिसक गए।
एसडीएम आईएएस सुमित यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचनलता तिवारी व कमल कुमार ने कस्बे में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले। टीम ने पटेल चौराहे के पास स्थित अशोक स्वीट्स की दुकान से मिल्क प्रोटीन व खोवा का सैंपल लिया। इसके बाद सूरज गुप्ता स्वीट्स की दुकान का निरीक्षण किया।
यहां से कलाकंद मिठाई का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने नितिन गुप्ता की दुकान से बर्फी का भी नमूना लिया। सभी नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। छापा के दौरान दुकान स्वामियों से उनके कागजात चेक किये गए और बिक्री की जाने वाले खाद्य पदार्थों के संबंध में पूछताछ की गई। (संवाद)
Trending Videos