सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ramsevak, the mastermind of the 25 lakh robbery, was arrested.

Barabanki News: 25 लाख की लूट का मास्टरमाइंड रामसेवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ramsevak, the mastermind of the 25 lakh robbery, was arrested.
विज्ञापन
बाराबंकी। सस्ते दामों पर अमेरिकी डॉलर दिलाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की लूट करने वाले गिरोह के शातिर मास्टरमाइंड को शुक्रवार शाम क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के मझगवां कला निवासी रामसेवक यादव है। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक लखनऊ के नाका हिंडोला निवासी गुरमीत सिंह ने अपने मित्र अभिषेक सिंह के माध्यम से आलोक सिंह नामक व्यक्ति से अमेरिकी डॉलर खरीदने की डील की थी। इस दौरान आलोक के साथी शाहिद, एजाज और रामसेवक यादव भी संपर्क में आए और सौदा तय कराया। 30 अगस्त 2025 को शाहिद, एजाज और रामसेवक यादव ने फाइनल डील के लिए गुरमीत सिंह को बाराबंकी के बड़ेल इलाके में बुलाया। यहां आरोपियों ने गुरमीत से 25 लाख नगद लेकर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक होटल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहले से तैयार साजिश के तहत एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दरोगा की वर्दी पहने तीन लोग पहुंचे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर गुरमीत को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसी दौरान रामसेवक यादव ने पिस्तौल दिखाकर गुरमीत से 25 लाख, आधार कार्ड और अन्य सामान छीन लिया। गुरमीत सिंह कैंसर से पीड़ित हैं और यह चार सितंबर 2025 को शहर कोतवाली में दर्ज किया गया। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed