{"_id":"69d2c67b0494fd94900d8a5d","slug":"strong-winds-disrupted-power-supply-barabanki-news-c-315-1-brp1005-163359-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज हवाओं ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज हवाओं ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
तेज हवाओं के चलते सहादतगंज क्षेत्र में खराब हुई बिजली लाइन को दुरुस्त करते पावर कार्पोरेशन के क
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में शनिवार शाम तेज हवाओं और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां हाईटेंशन लाइनों पर गिरने से फॉल्ट हो गया, जिससे सैकड़ों गांवों की आपूर्ति घंटों बाधित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लाखों लोग अंधेरे में रहे। गर्मी के बीच पेयजल व अन्य सुविधाएं ठप होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
सिरौली गौसपुर क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे करीब 230 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 18 घंटे तक बाधित रही। इससे करीब 80 हजार की आबादी को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। तारापुर, गुमान कटका, शेर अली पुरवा और खजुरिया समेत कई गांवों में पेड़ों की टहनियां तारों पर गिरने से ब्रेकडाउन हुआ। विभागीय कर्मचारियों ने देर रात तक मरम्मत कर बदोसराय और सिरौली गौसपुर फीडर चालू किए, जबकि कई गांवों में रविवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न होने से संयुक्त चिकित्सालय के मरीजों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
रामसनेहीघाट क्षेत्र में भी आंधी का असर व्यापक रहा। मोहम्मदपुर कीरत के पास पेड़ गिरने से लाइनें टूट गईं, जिससे जैदपुर, हथौधा, कोटवासडक, सनौली, भीखरपुर, नियमतियापुर और जेठबनी फीडरों से जुड़े करीब 400 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित रही और पूरी रात गांवों में अंधेरा छाया रहा। रविवार सुबह आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं, रामनगर डिवीजन के मसौली फीडर से जुड़े 15-20 गांवों में भी जसकरनपुरवा के पास फॉल्ट आने से रातभर बिजली बाधित रही। रविवार सुबह आठ बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। अधीक्षण अभियंता राजबाला का कहना है कि तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर लाइनों को नुकसान पहुंचा, जिसे ठीक करने के लिए टीमें रातभर जुटी रहीं और अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X