{"_id":"69c6e664aa929fd9430f4c9b","slug":"the-ancient-shiva-temple-was-renovated-with-public-support-barabanki-news-c-315-slko1012-162537-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्राचीन शिवमठ का जनसहयोग से हुआ जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्राचीन शिवमठ का जनसहयोग से हुआ जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के नेहरू नगर वार्ड के लाइन पुरवा में प्राचीन शिवमठ का जीर्णोद्धार कराया गया है। डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर यह कार्य नगर पालिका के ईओ संजय कुमार शुक्ल ने जन सहयोग से संपन्न कराया। शुक्रवार को श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एपी शर्मा ने हवन-पूजन कराया। शहर के कई सभासद नगर पालिका के कर्मचारी और गणमान्य लोगों ने जलाभिषेक किया।
यह शिव मठ अब सफेद पत्थर के छोटे मंदिर का रूप ले चुका है। मंदिर के चारों ओर आठ-आठ फीट ऊंची चहारदीवारी बनाई गई है। चारदीवारी के मध्य सैकड़ों साल पुराना पीपल का वृक्ष भी है। दो माह पहले डीएम शशांक त्रिपाठी को एक महंत ने शिकायत में बताया था कि मठ को पुराने मकान के मलबे से दबा दिया गया है। डीएम के निर्देश पर ईओ ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने मठ का हिस्सा दिखाई देने पर मलबा साफ कराया। मठ की नींव में 1897 की ईंटें निकली। इससे इस मठ की प्राचीनता का पता चला। और मठ के जीर्णोद्धार कराने का फैसला किया।
इस जीर्णोद्धार कार्य में नेहरू नगर वार्ड के सभासद मोहम्मद फैसल व पड़ोसी वार्ड दुर्गापुरी के सभासद सादिक हुसैन ने भी बढ़-चढ़कर मदद की। इन सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण माहौल में मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया। इस मोहल्ले में जिस परिवार ने शिव मठ बनाई थी, उसका अब कोई सदस्य नहीं बचा है। वे सदस्य मकान बेचकर चले गए थे। मुस्लिम आबादी वाले इस मोहल्ले में शिव मठ का जीर्णोद्धार जनसहयोग से हुआ है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने भी इस कार्य में सहयोग करने वाले लोगों की सराहना की है।
Trending Videos