{"_id":"69cc2d42bc42c14f9506181c","slug":"permanent-helipad-will-be-built-at-a-cost-of-rs-270-crore-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162901-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 2.70 करोड़ से बनेंगे स्थायी हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 2.70 करोड़ से बनेंगे स्थायी हेलीपैड
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में वीआईपी कार्यक्रमों के लिए अब अस्थायी हेलीपैड की जरूरत कम होगी। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों रामनगर, जैदपुर और दरियाबाद में स्थायी हेलीपैड निर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन हेलीपैडों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है, जिससे काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
अब तक जिले में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत अन्य वीआईपी कार्यक्रमों के दौरान अस्थायी हेलीपैड बनाए जाते थे। इन पर हर बार भारी खर्च होता था और उपयोग सिर्फ एक बार ही हो पाता था। इसी खर्च को कम करने और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शासन ने यह फैसला लिया है।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक परिसर के पास 95.77 लाख रुपये की लागत से हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 31.60 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मसौली ब्लॉक के पास 94.36 लाख रुपये की लागत से हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए 31.13 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हुई है। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में तीसरा हेलीपैड 89.21 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसके लिए 29.43 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
.......................
लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय के अनुसार हेलीपैड का निर्माण पूरी तरह स्थायी रूप से किया जाएगा। इसके साथ ही वहां आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टैंक आदि का भी निर्माण कराया जाएगा।
Trending Videos