{"_id":"69cc2d15da78d07d8e0567a4","slug":"no-treatment-was-provided-in-the-half-day-opd-barabanki-news-c-315-1-slko1014-162939-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आधे दिन की ओपीडी में जांच हुई न मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आधे दिन की ओपीडी में जांच हुई न मिला इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल की ओपीडी अवकाश की वजह से तीन घंटे की रही। इस दौरान करीब 1204 मरीज देखे गए। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से ज्यादातर मरीजों को इलाज और जांच कराने में पसीना छूट गया। कई मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट गए।
मंगलवार अवकाश होने की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी आधे दिन की रही। जबकि इलाज के लिए सुबह नौ बजे से ही मरीज पहुंचने लगे थे। इलाज के लिए आए रामदीन, प्रसादी, गौतम, विमला, रामावती ने बताया कि परचा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक में पूरा समय बीत गया। जब जांच कराने के लिए पैथोलॉजी पर पहुंचे तो बताया कि अब समय समाप्त हो गया है अगले दिन आना, जिसके चलते हम लोगों की जांच नहीं हो पाई।
वहीं रेशमा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था लेकिन जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला की आज आधे दिन का अस्पताल था इसलिए इलाज नहीं मिल सका। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि आधे दिन की ओपीडी होने के बाद चिकित्सकों द्वारा 12 सौ से ज्यादा मरीज देखे गए।
ईएनटी का मिलेगा इलाज
जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डॉक्टर का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद यहां पर आने वाले मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. डीडी पाल को ईएनटी के मरीजों को देखने के लिए लगाया गया है। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि ईएनटी का कोई चिकित्सक नहीं है डॉ. पॉल को ईएनटी में तैनात टेक्नीशियनों के सहयोग के लिए लगाया गया है जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।
Trending Videos