सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Public Works Department ahead in spending the budget

Barabanki News: बजट खर्च करने में लोक निर्माण विभाग आगे

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 01 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department ahead in spending the budget
विज्ञापन
बाराबंकी। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कोषागार में देर शाम तक बिलों का भुगतान होता रहा। विभागों ने भी बजट खर्च करने मेंं खूब रूचि दिखाई।
Trending Videos

शासन द्वारा आवंटित बजट को खर्च करने में लोक निर्माण विभाग जहां पहले स्थान पर रहा है वहीं दूसरे स्थान पर पुलिस महकमा रहा तो सिंचाई विभाग भी किसी से पीछे नहीं रहा। वहीं वन विभाग खर्च में अन्य विभागों के पीछे रहा। इसके अलावा अन्य विभाग भी बचा हुआ बजट खपाने के लिए मंगलवार को पूरा दिन माथापच्ची करते रहे और बिलों को बना-बनाकर कोषागार भेजे जाते रहे।
वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में लोक निर्माण विभाग ने करीब 105 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर डाली। विभाग द्वारा लगाए गए बिलों को भुगतान कोषागार से देर शाम तक होता रहा है। पुलिस विभाग ने माह के अंत तक करीब 34 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की। वहीं सिंचाई विभाग ने माह के अंतिम दिन तक करीब 26.50 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मार्च माह में स्वास्थ्य विभाग ने करीब 13 करोड़ रुपये तो शिक्षा विभाग ने 13 करोड़ 19 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर डाली। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग भी जारी किए गए बजट को खपाने में किसी से पीछे नहीं रहा और माह के अंत तक विभाग ने भी करीब 8 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की।
इसके अलावा कृषि विभाग ने 3 करोड़ रुपये खर्च किए तो विकास विभाग ने 3 करोड़ और वन विभाग ने दो करोड़ रुपये की धनराशि वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में खर्च की। मंगलवार को अवकाश होने के बाद भी विभाग बचे बजट को खर्च करने और बकाया बिलों का भुगतान कराने में जुटे रहे।
वर्जन
विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तक जितने भी बिल लगाए गए उन सभी का भुगतान कराया दिया गया है। विभागों को कोई असुविधा न हो इसके लिए शासन के निर्देश पर अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोला गया।
अमित कुमार सिंह, कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed