{"_id":"69cd11ba92f72cca6f09d52e","slug":"barabanki-angry-consumer-lies-down-in-front-of-delivery-vehicle-after-not-getting-gas-cylinder-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ता डिलीवरी वाहन के आगे लेटा, बोला- 15 को करवाई थी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ता डिलीवरी वाहन के आगे लेटा, बोला- 15 को करवाई थी बुकिंग
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि उसने 15 मार्च को बुकिंग की थी पर अब तक गैस नहीं मिली है। जिससे परेशान होकर वह बुधवार को गैस डिलीवरी वाहन के आगे जान देने के लिए लेट गया।
उपभोक्ता डिलीवरी वाहन के आगे लेटा
- फोटो : amara ujala
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी जिले के दरियाबाद कस्बा स्थित ओम इंडियन गैस एजेंसी की डिलीवरी वाहन के आगे गैस न मिलने और कालाबजारी का आरोप लगाते हुए एक उपभोक्ता वाहन के आगे लेट गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा।
दरियाबाद क्षेत्र के कुशफर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह का आरोप है की वह 15 मार्च को गैस की बुकिंग की थी और गैस लेने के लिए रोज कतार में खड़ा होता है पर उसे गैस नही मिली जबकि डीएसी नंबर भी उसके पास है। यहां के कर्मचारियों द्वारा अधिक पैसा लेकर ब्लैक में गैस बेची जा रही जिससे परेशान होकर वह बुधवार को गैस डिलीवरी वाहन के आगे जान देने के लिए लेट गया।
कहा कि जब गैस नहीं तो हम भी नहीं। इस पर लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर शान्त किया जिसके बाद मुख्यमंत्री से इस मामले की ऑनलाइन शिकायत की है। वहीं काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन