सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The car collided with a pickup truck that suddenly turned; a young man died

Barabanki News: अचानक मुड़ी पिकअप से टकराई कार, युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The car collided with a pickup truck that suddenly turned; a young man died
सीएचसी हैदरगढ़ में रविवार देररात हुए सड़क हादसे मेंं  युवक की मौत के बाद लगी भीड़ ।
विज्ञापन
हैदरगढ़। कस्बा हैदरगढ़ से रायबरेली जाने वाली सड़क पर रविवार रात विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद सीएचसी हैदरगढ़ में भारी भीड़ जमा हो गई।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, उन्नाव जिले के थाना सोहरामऊ क्षेत्र अंतर्गत गांव दरहदा निवासी सोनू सिंह (42) कस्बा हैदरगढ़ में अपने भाई की ससुराल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। यहां मनोज सिंह की भतीजी की शादी थी। विवाह समारोह के बाद देर शाम वह कार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रायबरेली मार्ग पर बड़नापुर गांव मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से मुड़ी एक पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही विवाह की खुशियों के बीच मातम पसर गया। बराती और घराती बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी परिसर में करीब आधे घंटे तक चीख-पुकार और कोहराम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। रात करीब पौने 11 बजे हैदरगढ़ कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed