{"_id":"69e299e459bf9d40890f4ad5","slug":"the-final-voter-list-will-be-published-on-june-10-barabanki-news-c-315-1-slko1012-164576-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 10 जून को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 10 जून को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होंगे इसके आसार बहुत कम दिख रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में है और इसका प्रकाशन 22 अप्रैल को होना था, लेकिन चुनाव आयोग अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि को बढ़ाकर 10 जून कर दिया है, जबकि पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूरा हो रहा है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने 17 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में कहा है कि अब पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून काे किया जाएगा। मतदाताओं के डुप्लीकेशन और कंप्यूटरीकरण का कार्य 21 अप्रैल से 28 मई तक किया जाएगा।
29 मई से नौ जून तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने का कार्य किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि चुनाव आयुक्त के आदेश का पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत को निर्देश दे दिए गए हैं। अब पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन 22 अप्रैल की जगह 10 जून को किया जाएगा।