{"_id":"69c6e52e2c25f0536e0bc993","slug":"two-major-canals-will-be-repaired-with-rs-42-crore-and-four-new-bridges-will-be-built-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162565-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 42 करोड़ से दुरुस्त होंगी दो बड़ी नहरें, चार नए पुल बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 42 करोड़ से दुरुस्त होंगी दो बड़ी नहरें, चार नए पुल बनेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में जिले, खासकर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी सौगातें मिली हैं। करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख नहरों का कायाकल्प होगा और चार नए पुल बनाए जाएंगे। इससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ आवागमन भी सुगम होगा। इन परियोजनाओं को दरियाबाद विधायक व प्रदेश सरकार में खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली है। खास बात यह है कि बीते एक महीने में ही जिले में खासकर दरियाबाद क्षेत्र को एक अरब रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
डबल नहर पर 22.34 करोड़ से बनेंगे चार पुल
शारदा सहायक की दरियाबाद डबल नहर के किमी 3.88 पर जर्जर हो चुके पुराने पुल की जगह सात करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा। इसी डबल नहर के किमी 0.900 और 4.177 पर क्षतिग्रस्त पैदल पुलों की जगह नए पुल बनाए जाएंगे। इसके लिए 15 करोड़ पांच लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनकी पहली किस्त जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा कराया जाएगा।
मथुरानगर रजबहा का होगा व्यापक सुधार
दरियाबाद क्षेत्र की प्रमुख नहर मथुरानगर रजबहा के किमी 11.250 से 12.300 के बीच नहर की खुदाई कर आंतरिक संरचना को दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही किमी 11.700 पर स्थित ड्रेन का पुनर्निर्माण व नवीनीकरण तथा नूरपुर माइनर का सुधार भी किया जाएगा। इस परियोजना पर 7.63 लाख रुपये खर्च होंगे।
प्रतापगंज रजबहा के लिए 11.60 करोड़ की स्वीकृति
प्रतापगंज रजबहा के आंतरिक सुधार, पटरी सुदृढ़ीकरण और किमी 17.250 पर क्षतिग्रस्त पुल की जगह नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। इन तीनों कार्यों के लिए 11 करोड़ 60 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos