सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two overloaded vehicles and two school vehicles were seized

Barabanki News: दो ओवरलोड व दो स्कूल वाहन सीज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Jan 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two overloaded vehicles and two school vehicles were seized
शहर में स्कूली वाहन का चालान करती एआरटीओ अंकिता शुक्ला। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
बाराबंकी। परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों एवं यातायात मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ अंकिता शुक्ला के नेतृत्व में लखनऊ अयोध्या हाईवे, लखपेड़ाबाग समेत प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
Trending Videos

जांच के समय वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान दो ओवरलोड वाहनों एवं दो स्कूली वाहनों में अनियमितताएं पाए जाने पर थाने में निरुद्ध कर दिया गया। इसके अलवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 15 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, वाहन की नियमित फिटनेस जांच कराने तथा बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed