{"_id":"69b86bfc4162626b7b00c210","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-161598-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी रामसनेहीघाट में मौजूद सड़कहादसे में मृतक के परिजन व पुलिस।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट/फतेहपुर। सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। रामसनेहीघाट में बाइक पेड़ से टकराई जबकि फतेहपुर में बाइक में ट्रक की टक्कर लगी। हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा।
जैदपुर क्षेत्र के बंभौरा लोधी गांव निवासी गौरव सिंह (22) मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव थे। सोमवार सुबह वह बाइक से दवा आपूर्ति के सिलसिले में बाइक से निकले थे। शाहपुर-मुरारपुर मोड़ के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल गौरव को ग्रामीणों ने सीएचसी भिजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गौरव अविवाहित थे और इनके एक बड़े भाई हैं।
वहीं, सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के भरहरमऊ गांव निवासी नसीर (40) भतीजी की शादी का कार्ड बांटने बाइक से भतीजे अतीक (32) के साथ सोमवार सुबह फतेहपुर इलाके के बेलहरा कस्बा आए थे। शाम को वापस जाते समय बेलहरा-महमूदाबाद मार्ग पर सेलुहामऊ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की सीधी टक्कर बाइक में लगी। टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजे को पुलिस सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने नसीर को मृत घोषित कर दिया। नसीर की पुत्री अनीसुन (22) की शादी हो चुकी है, जबकि तबस्सुम (17), रिहान (15), सुफियान (12), जिहान (10), जीशान (8), कुलसुम (6), आसिया (3) हैं। 25 मार्च को भतीजी की शादी तय है। नसीर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
....................
फोटो: 12
एक की टक्कर से दूसरी ट्रक पलटी
माती। देवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार भोर करीब साढ़े चार बजे किसान पथ पर सैहारा गांव के पास दो ट्रक बराबर में चल रही थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस दौरान एक ट्रक की टक्कर से दूसरी ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। पलटने वाली ट्रक के चालक अखिल घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह इनवर्टर व बैट्री लादकर पंजाब से बिहार जा रहे थे। इस कारण करीब एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
Trending Videos