{"_id":"69b93742286110951d0eff38","slug":"video-video-karayara-gaidasa-mal-ma-daema-na-chhatara-ka-thae-safalta-ka-matara-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैरियर गाइडेंस मेले में डीएम ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैरियर गाइडेंस मेले में डीएम ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
बाराबंकी। शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लेखन और चित्रकला की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
मेले में पहुंचे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। खासतौर पर छात्रों ने आईएएस की तैयारी कैसे करें और पर्सनालिटी डेवलपमेंट कैसे किया जाए, जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने छात्रों के प्रश्नों का सरल और प्रेरणादायक तरीके से उत्तर देते हुए लक्ष्य निर्धारण, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।