{"_id":"69cd8378a4426f6bb6089530","slug":"unseasonal-storm-and-rain-affect-wheat-and-mustard-crops-barabanki-news-c-315-1-brb1001-163040-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बेमौसम आंधी और बारिश से गेहूं, सरसों की फसलें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बेमौसम आंधी और बारिश से गेहूं, सरसों की फसलें प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में बुधवार की भोर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे गेहूं, सरसों, चना, मटर और मसूर जैसी फसलों की कटाई तथा मड़ाई प्रभावित हुई। दोपहर में तेज धूप से उसम भरी गर्मी फिर शुरू हो गई।
मंगलवार की रात करीब एक बजे आसमान में काले बादल छा गए। गरज-चमक के साथ तेज आंधी आने से बिजली भी गुल हो गई। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में अचानक हुई बारिश से पकी खड़ी गेहूं की फसल तथा कटाई के बाद खेतों में रखी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान संतराम, कल्लू प्रसाद, रामानन्द और सागर ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार थी। कटाई शुरू हो चुकी थी और फसल खेतों में ही रखी थी, जिससे दाने काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है। सिरौली गौसपुर क्षेत्र में फसल मड़ाई का कार्य प्रभावित हुआ है। खेतों में फसल भीग गई। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि बारिश से कटाई-मड़ाई प्रभावित हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X