UPMSP Result 2026: बाराबंकी की श्रेया और पूजा ने बढ़ाया मान, प्रदेश में हासिल की दूसरी और तीसरी रैंक
श्रेया के पिता सत्यवान वर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी मां रंजना वर्मा गृहणी है। श्रेया प्रतिदिन बस से नौ किलोमीटर का सफर करके पढ़ने आती थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रेया के पिता सत्यवान वर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी मां रंजना वर्मा गृहणी है। श्रेया प्रतिदिन बस से नौ किलोमीटर का सफर करके पढ़ने आती थीं। उनकी सफलता पर परिवारीजन गदगद हैं। मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूजा पाल का नाम है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज से इन्होंने भी परीक्षा उत्तीण की है। इनके 97 फीसदी नंबर आए हैं। पूजा भी कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैँ। इनके पिता सुनील पाल प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां रामकुमारी गृहणी हैं।
एक ही स्कूल में पढ़ती हैं 10वीं की टॉपर अंशिका, अदिति और परी
जैदपुर कस्बे में संचालित द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की अंशिका वर्मा, अदिति और परी वर्मा ने प्रदेश में टॉप किया है। अंशिका वर्मा को 97.83, अदिति को 97.50 और परी वर्मा को 97.33 प्रतिशत अंक मिले हैं।
प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली जैदपुर के अंदका गांव के कुंदलाल की पुत्री अंशिका वर्मा को शुभकामनाएं देने के लिए विद्यालय में लोगों की कतार लगी हुई है।
जैदपुर के बरयारपुर गांव निवासी विशाल वर्मा पुत्री अदिति वर्मा की सफलता से बेहद खुश हैं। वहीं, जैदपुर के मौथरी निवासी शैलेंद्र कुमार की बेटी परी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
10वीं व 12वीं में बाराबंकी की बेटियों ने मारी बाजी
यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में बाराबंकी की बेटियों का बोलबाला रहा। 10वीं में अंशिका वर्मा, अदिति और परी वर्मा ने प्रदेश में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है।
अंशिका वर्मा को 97.83, अदिति को 97.50 और परी वर्मा को 97.33 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीनों छात्राएं हरख ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली हैं और द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज में पढ़ाई की है।
वहीं, 12वीं में हरख गांव की श्रेया वर्मा की प्रदेश में दूसरी और दशहराबाग की पूजा पाल की तीसरी रैंक आई है। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की छात्रा श्रेया ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। श्रेया के पिता सत्यवान वर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी मां रंजना वर्मा गृहणी है। श्रेया प्रतिदिन बस से नौ किलोमीटर का सफर करके पढ़ने आती थीं। उनकी सफलता पर परिवारीजन गदगद हैं।
मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूजा पाल का नाम है। महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज से इन्होंने भी परीक्षा उत्तीण की है। इनके 97 फीसदी नंबर आए हैं। पूजा भी कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैँ। इनके पिता सुनील पाल प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां रामकुमारी गृहणी हैं।

कमेंट
कमेंट X