{"_id":"69b7102985ed34093f0adad4","slug":"uproar-over-cylinder-police-had-to-be-called-barabanki-news-c-315-1-slko1012-161511-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सिलिंडर को लेकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सिलिंडर को लेकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गैस सिलिंडर लेने पहुंचे युवकों ने एक साथ चार सिलिंडर देने का दबाव बनाने लगे। संचालकों के इन्कार करने पर हंगामा शुरू कर दिया। संचालकों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो हंगामा करने वाले युवक भाग गए। इसके बाद पुलिस की निगरानी में गैस का वितरण कराया गया। गैस की किल्लत को देखा हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी छह एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जो पूरी तरह से गैस वितरण पर नजर रखेगी। जिला पूर्ति अधिकारी का दावा है कि 20 हजार से ज्यादा सिलिंडर उपलब्ध है।
जिले में घरेलू गैस की किल्लत बनी हुई है। लोग सिलिंडर पाने के लिए सुबह से ही लाइन में लग जा रहे हैं। पूरा दिन धक्के खाने के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है। रविवार को दरियाबाद स्थित ओम गैस एजेंसी और चंद्रिका गैस एजेंसी पर तीन चार युवक गैस कि किताबें लेकर पहुंच गए और संचालकों पर सिलिंडर देने का दबाव बनाने लगे। संचालकों ने इंकार किया तो युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। संचालकों ने इसकी सूचना डीएसओ को देने के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले युवक भाग गए। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में गैस का वितरण कराया। डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी का कहना है कि अनावश्यक पैनिक करने की जरुरत नहीं, सभी एजेंसियों पर करीब 20 हजार से अधिक घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं।
तीन सदस्यीय टीम रखेगी नजर
घरेलू गैस की किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें एसडीएम, सीओ के साथ पूर्ति निरीक्षक को रखा गया है। यह टीम गैस वितरण पर नजर रखेगी। इसके अलावा होटलों, ढाबों आदि पर प्रयोग हो रहे घरेलू गैस सिलिंडरों की रोक के लिए प्रभावी और कड़े कदम भी उठाएगी। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस देने का निर्देश है।
नौ माह से गैस न लेने वालों के कनेक्शन होल्ड
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन बीपीसीएल कंपनी ने ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन होल्ड कर दिए हैं, जिन्होंने पिछले नौ माह से गैस की रिफिल नहीं कराई है। इसके अलावा सरकारी संस्थान सीएचसी, सरकारी स्कूलों की भी जांच की जा रही है कि इन्होंने 12 माह में कितनी बार गैस ली है। उसी के आधार पर इन्हें आगे गैस देने की तैयारी है, जिससे की कोई असुविधा न हो।
बुकिंग कराने में छूट रहा पसीना
उपभोक्ताओं का कहना है कि अब गैस सिलिंडर की आसानी से बुकिंग नहीं हो पा रही है। या तो सर्वर फेल बता रहा है या फिर कंपनियों का मैसेज आ जा रहा है कि आपने कब रिफिल कराई थी और अगली रिफिल आपको अब कब मिलेगी।
Trending Videos