{"_id":"69692039fdcd952b380456b3","slug":"vhp-national-general-secretarys-house-attacked-nine-people-booked-barabanki-news-c-315-1-brp1006-156442-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: विहिप के राष्ट्रीय महासचिव के घर पर हमला, नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: विहिप के राष्ट्रीय महासचिव के घर पर हमला, नौ पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव और कुलदीप मिश्रा के घर पर हमला करने और उनकी पत्नी से अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत करीब नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलदीप मिश्रा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने अधूरे मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका कार्यालय बनाया जा रहा है। निर्माण के दौरान दीवार में करीब नौ फीट ऊंचाई पर बाहरी रोशनी और हवा के लिए रोशनदान (वेंटिलेशन) छोड़ा गया था। इसे लेकर गांव के चंद्रेश यादव उर्फ बच्चा, प्रेम सिंह यादव और शिव सिंह यादव अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन रोशनदान बंद करने की बात कहने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने दीवार को तोड़कर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंके, गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। कुलदीप ने बताया कि वह भाजपा से जुड़े हुए हैं।
Trending Videos