फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, दो की मौत

पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, दो की मौत

Mon, 05 May 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 05 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-चंडाक रोड पर जेल बैंड के पास कार के 25 मीटर नीचे खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में एक पिथौरागढ़ जबकि दूसरा बरेली का रहने वाला था। हादसे का कारण तेज गति बताया जा रहा है। चारों युवक चंडाक घूमकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बरेली के मालचौक निवासी गोविंद (25) और राजीव वर्मा यहां अपने परिचितों पुराना बाजार पिथौरागढ़ निवासी माहिर अली (26) और सिनेमा लाइन पिथौरागढ़ निवासी अवधेश वर्मा के यहां आए हुए थे। रविवार दोपहर बाद चारों ने चंडाक घूमने का प्रोग्राम बनाया था। लौटते समय शाम करीब 6:30 बजे इनकी कार जेल बैंड के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तक गोविंद और माहिर अली की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल राजीव और अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डा. संजय कुमार के अनुसार घायलों की हालत सामान्य है। कोतवाल जीपी बौंठियाल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed