फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Those who practice caste politics are disappearing the opposition targeted the livestock minister

Bareilly News: 'खत्म हो जाएगा जाति की राजनीति करने वालों का वजूद', पशुधन मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

Mon, 10 Aug 2026 03:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 03:00 PM IST
सार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा जातिगत राजनीति नहीं करती, बल्कि हर वर्ग की आवाज है। जाति की राजनीति करने वालों का वजूद खत्म हो रहा है। उन्होंने सपा प्रमुख के बयान पर तंज भी कसा। 

विज्ञापन
Those who practice caste politics are disappearing the opposition targeted the livestock minister
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा जातिगत राजनीति नहीं करती है। हर वर्ग की आवाज है। जिसका प्रमाण साल दर साल जनता देख रही है। जाति की राजनीति करने वालों का वजूद खत्म हो रहा है। ये बातें दुग्ध एवं पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बरेली के विकास भवन में आयोजित मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहीं। 

विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ने पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अधिकारियों से निराश्रित गोवंशों का ध्यान रखने के लिए कहा। बताया कि प्रदेश में गोवंश के संरक्षण को लेकर वृहद स्तर पर कार्य चल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में गोशालाओं की संख्या बढ़ाने के साथी अन्य संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रही है। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पशुधन मंत्री ने कहा कि जो चोर होते हैं उन्हें सभी चोर नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय सबको, तुष्टिकरण किसो को नहीं। जो गलती करेगा, उसे दंड मिलेगा। झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि छात्र हमारा भविष्य है और इनके साथ हमेशा अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए। झारखंड सरकार को इसका जबाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'खत्म हो रहा कांग्रेस का वजूद'
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का वजूद खत्म हो रहा है। यहां जो भी बिरादरी की राजनीति करेगा वो खत्म हो जाएगा। वो फिर चाहे कांग्रेस हो या सपा। उन्होंने कहा कि 2027 में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed