फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young woman from Mumbai files complaint against former MLA son in Budaun

Budaun News: पूर्व विधायक के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए गंभीर आरोप

Mon, 10 Aug 2026 02:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

 बसपा के पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबुजर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। मुंबई की एक युवती ने आरोप लगाया कि अबुजर ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा। बाद में गला घोंटकर और जहरीला पदार्थ खिलाकर जान लेने की कोशिश की।

विज्ञापन
Young woman from Mumbai files complaint against former MLA son in Budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं में बसपा के पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबुजर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई की युवती ने अबुजर पर गला घोंटकर हत्या की कोशिश और जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अबुजर ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाया। उसके साथ एक साल तक लिव-इन में रहा। 

विज्ञापन


पुलिस ने मूलरूप से मुंबई निवासी युवती की तहरीर पर अलापुर थाने में दर्ज किया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान अबुजर खान से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि अबुजर लगभग दो माह तक मुंबई में युवती के साथ रहा और शादी का झांसा दिया। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। चार अगस्त की रात अबुजर ने युवती को फोन कर अपने घर बुलाया था। 
विज्ञापन


जबरन खिलाया जहरीला पदार्थ 
युवती का आरोप है कि वहां पहुंचने पर अबुजर ने उसके गले में पड़े दुपट्टे से गला कसकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उसने जबरन युवती के मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर युवती के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। उसके रिश्तेदारों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती
युवती और अबुजर की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों एक साल तक लिव-इन रिलेशन में रहे। युवती का आरोप है कि अबुजर ने शादी का झूठा वादा किया था। इस रिश्ते का अंत हत्या के प्रयास के गंभीर आरोपों के साथ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed