{"_id":"6a2ef835af6b0ae1da02df37","slug":"accused-caught-on-cctv-footage-stealing-a-washbasin-bareilly-news-c-4-bly1053-905514-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वॉश बेसिन चुराकर ले जा रहा आरोपी सीसी फुटेज में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वॉश बेसिन चुराकर ले जा रहा आरोपी सीसी फुटेज में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। दो दिन पहले तीन सौ बेड अस्पताल के बाथरूम से टोटियां चुराने वाला आरोपी सीसी फुटेज में कैद हो गया था। इसके आधार पर रविवार को स्टाफ ने एक युवक को पकड़ लिया। सीएमओ के निर्देश पर उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, बीते दिनों अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट में एक-एक कर छह एसी के कॉपर वायर चोरी हुए थे। बाथरूम और प्याऊ पर लगे नलों की टोटियां भी चोरी हो रही थीं। परिसर से कभी डस्टबिन तो कभी अन्य सामान भी गायब होने की सूचना मिल रही थी। पूर्व में दो बार एक युवक सीसी फुटेज में दिखा था। पुलिस को फुटेज के साथ तहरीर दी गई थी पर उसे पकड़ा नहीं जा सका। अब फुटेज में एक युवक वॉश बेसिन उखाड़कर ले जाते हुए कैद हुआ। वह वॉश बेसिन को बाहर ले जाकर तोड़ देता है। फिर उसमें लगे स्टील के सामान निकालता है। फुटेज के आधार पर परिसर में मौजूद एक युवक को स्टाफ ने पकड़ा। प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन को विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डिजिटल निगरानी शुरू
सीएमओ के मुताबिक, तीन सौ बेड अस्पताल परिसर के कई सीसी कैमरे खराब हो गए थे। चोरी की घटनाओं के बाद तीनों ब्लॉक के भूतल, दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगे सभी कैमरे दुरुस्त कराए गए। पीपीपी मॉडल पर चल रही सीटी स्कैन यूनिट परिसर समेत अस्पताल के पीछे की तरफ भी कैमरे लगाए गए हैं। इसलिए अब चोरी छिप नहीं सकती। सुरक्षाकर्मी भी जल्द तैनात किए जाएंगे।