सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administrative reshuffle ahead of CM Yogi Bareilly visit Soumya Pandey appointed BDA vice-president

UP: सीएम योगी के बरेली दौरे से पहले प्रशासनिक फेरबदल, बीडीए की उपाध्यक्ष बनीं सौम्या पांडे, हटाए गए मनिकंडन ए

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए को उनके पद से हटा दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में उन्हें प्रतीक्षारत (वेटिंग) रखा गया है।

Administrative reshuffle ahead of CM Yogi Bareilly visit Soumya Pandey appointed BDA vice-president
बीडीए की उपाध्यक्ष बनीं सौम्या पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए को उनके पद से हटा दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में उन्हें प्रतीक्षारत (वेटिंग) रखा गया है। उनकी जगह 2017 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या पांडे को बीडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 



शासन के इस फैसले के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे की तैयारियां चल रही हैं और बीडीए की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं चर्चा में हैं। रामायण वाटिका समेत कई परियोजनाओं का मुख्यमंत्री को लोकार्पण एवं शिलान्यास करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed