फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University B Pharma admissions to be based on CUET scores

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे बीफार्मा में प्रवेश, जानिए कब से शुरू होगी काउंसलिंग

Sat, 27 Jun 2026 04:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 Jun 2026 04:22 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे। आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी। प्रवेश के लिए सीयूईटी स्कोर को पहली वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
Rohilkhand University B Pharma admissions to be based on CUET scores
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस बार बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के आधार पर होंगे। सीयूईटी के परिणाम 23 जून को जारी हो चुके हैं, लेकिन आवेदन प्रक्रिया अभी 30 जून तक जारी रहेगी। इसके बाद ही प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो सकेगी, जिसमें सीयूईटी स्कोर को पहली वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन


बीफार्मा की 60 सीटों के लिए अब तक 180 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। विभागाध्यक्ष केके महेश्वरी ने बताया कि इस बार 12वीं और सीयूईटी दोनों के आधार पर अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि, पहली वरीयता सीयूईटी में प्राप्त स्कोर को दी जाएगी। यदि इसके बाद भी सीटें बचती हैं, तो 12वीं की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग होगी। बीफार्मा की सालाना फीस 83,510 रुपये निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


एमफार्मा में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) के स्कोर को पहली वरीयता मिलेगी। दूसरी वरीयता सीयूईटी-पीजी के स्कोर पर दी जाएगी। सीटें खाली रहने पर बीफार्मा के स्कोर से काउंसिलिंग की जाएगी। विश्वविद्यालय में एमफार्मा के तीन पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्यूटिक्स और केमिकल फार्माकोलॉजी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया सही ढंग से पूरी कराना चुनौती
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस में परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन 30 जून तक जारी हैं। विश्वविद्यालय के अन्य कोर्स में भी काउंसलिंग की तिथि 30 जून के बाद ही घोषित हो पाएगी। विश्वविद्यालय के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार, सभी प्रवेश प्रक्रियाएं 25 जुलाई तक संपन्न करनी होंगी। ऐसे में, एक माह से भी कम समय में प्रवेश प्रक्रिया सही ढंग से पूरी कराना विश्वविद्यालय के लिए एक चुनौती है। 


प्रवेश एसके पांडेय ने बताया कि परास्नातक में प्रवेश मेरिट के आधार पर होते हैं। इसके लिए स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम आवश्यक हैं। स्नातक के प्रवेश 12वीं और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर पहले ही शुरू हो चुके हैं। अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। इसके बाद ही परास्नातक की काउंसिलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed