फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trucks plying in 'no-entry' zones; menace of dogs and monkeys too

Bareilly News: नो एंट्री में दौड़ रहे ट्रक, कुत्तों व बंदरों का भी आतंक

Mon, 26 Oct 2026 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Trucks plying in 'no-entry' zones; menace of dogs and monkeys too
बरेली। नो एंट्री के बाद भी शहर में प्रवेश कर रहे ट्रकों की वजह से शाहदाना में जाम लग रहा है। क्षेत्र में कुत्तों व बंदरों का भी आतंक है। स्थानीय लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। शाहदाना (वार्ड-60) के नाग पंचमी मेला ग्राउंड में रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित वार्ड संवाद में ये समस्याएं स्थानीय लोगों ने उठाईं।
विज्ञापन

राजीव पाठक ने बताया कि दिन में नो एंट्री के बाद भी भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं। इनमें से कई सामान उतारने के लिए शाहदाना तक आते हैं। सड़क पर ही इन्हें खड़ा करके सामान उतारा जाता है। इस वजह से जाम लगता है। अभिषेक कुमार ने बताया कि इन ट्रकों से कई बार तार टूट जाते हैं। गंगापुर से लेकर मठ की चौकी तक परेशानी होती है।
विज्ञापन

भूपराम ने बताया कि पात्र होने के बाद भी उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिला है। नाग पंचमी मैला मैदान पर कभी रामलीला का मंचन होता था। अब यहां अतिक्रमण करके वाहनों को खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश बाबू ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए सप्ताह में एक ही दिन कर्मचारी आते हैं। चूहों ने मिट्टी खोद दी है। इस वजह से सड़क धंस रही है। राकेश कुमार व राजा ने बताया कि बारिश में जलभराव एक बड़ी समस्या है। कुत्ते व बंदर भी नहीं पकड़े जा रहे।
--

गंगापुर से श्यामगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर रोजाना ठेले खड़े रहते हैं। इस वजह से जाम लगता है। पैदल निकलना तक मुश्किल होता है। स्मार्ट मीटर की शिकायत कई बार की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - लालमन दास भोज
कुत्तों, गाय व बंदरों की समस्या अधिक हो गई है। श्यामगंज चौराहे पर बेसहारा गाय कई लोगों को जख्मी कर चुकी है। डर की वजह से बच्चे अकेले घर से बाहर नहीं जाते। -राम राजपूत
गलियों में सुबह से ही वाहन खड़े रहते हैं। चीनी वाली व मिर्च वाली गली में हमेशा ट्रक खड़ा रहता है। इस वजह से जाम लगता है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। - विनोद राजपूत
क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक है। बंदरों का आतंक इतना है कि छत पर कपड़े नहीं सुखा सकते। शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। - हरिशंकर

बोले पार्षद ...
बाबा अहमद अली तालाब में पानी के निकासी की समस्या को ठीक कराया गया है। श्यामगंज ओवरब्रिज से कुतुबखाना पुल तक सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। शाहदाना ओवरब्रिज से मठ की चौराहे तक सड़क मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। - मंजू देवी, पार्षद, शाहदाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed