फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में मतगणना जारी, आठ टेबलों पर गिने जा रहे वोट; जानें कब तक आएंगे नतीजे

Tue, 27 Oct 2026 04:30 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 27 Oct 2026 04:30 PM IST
खास बातें

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बनाए गए मतगणना केंद्र पर दोनों मंडलों के नौ जिलों के मतों की गिनती होनी है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में उतरे 17 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतगणना पूरी होने के बाद होगा।

विज्ञापन
bareilly moradabad teacher mlc election counting result 2026
बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:58 AM, 27-Oct-2026

आठ टेबलों पर वोटों पर गिनती

मतगणना स्थल पर शाम करीब चार बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मतपेटी निकालने, बंडल बनाने, कटे फटे जैसे संदिग्ध और गलत भरे या बिना उम्मीदवार चुने खाली मत पत्र अलग करने के बाद अब मतगणना आठ टेबल पर शुरू हुई है। यानि सात घंटे बाद मतगणना शुरू हो सकी। 
12:13 AM, 27-Oct-2026

दोपहर साढ़े तीन बजे तक नहीं शुरू हो सकी थी मतगणना

राजनीतिक दल और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के एजेंट के न होने से मतों के बंडल टेबल पर पहुंचने और कुछ मतगणना कार्मिक के भी टेबल पर न होने से अभी गणना शुरू नहीं हो सकी। सभी को बार बार बुलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
12:00 AM, 27-Oct-2026

एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण

एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
मतगणना के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संजय कम्युनिटी हॉल से बरेली कॉलेज, नगर निगम होते हुए अयूब खां चौराहा पुलिस चौकी तक पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति परखी। 

इसके बाद एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने को कहा।
11:21 PM, 26-Oct-2026

दोपहर करीब दो बजे तक चला बंडल बनाने का काम

शहर के संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में मतपत्रों के बंडल बनाने का काम हुआ। आठ मतगणना टेबलों पर मतों की गिनती होनी है। 
08:42 AM, 27-Oct-2026

मतगणना को लेकर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त शंभू कुमार के मुताबिक, मतों की गिनती के लिए आठ टेबलों की व्यवस्था कराई गई है। प्रत्येक पर माइक्रो ऑब्जर्बर, सुपरवाइजर, दो सहायक कर्मी तैनात रहेंगे। दो पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगी है। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से रात 12 बजे तक रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट में टेबल पर मौजूद कर्मियों के अलावा चतुर्थ श्रेणी समेत कुल 55 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध है।

ये हैं 17 उम्मीदवार
भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सपा से हाजी दानिश अख्तर, निर्दलीय प्रत्याशियों में संजय कुमार मित्रा, राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, राज कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, बहार आलम, रोहित अल्ताफ, विद्युत कुमार, डॉ. सुनीत गिरि, नाज रिजवी, नेत्रपाल। 
08:42 AM, 27-Oct-2026

संजय कम्युनिटी हॉल में हो रही मतगणना

बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला
हर टेबल पर एजेंट, सीसीटीवी से निगरानी
मतगणना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों को एक-एक काउंटिंग एजेंट तैनात करने की अनुमति दी गई है। सभी टेबल पर वीडियोग्राफी और पूरे हॉल में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था है। मतगणना के विभिन्न चरणों की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं।

दो गेटों से प्रवेश, पुलिस बल तैनात
मतगणना केंद्र पर प्रवेश के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। एक गेट से काउंटिंग एजेंट और दूसरे गेट से मतगणना कर्मचारी व अधिकारी प्रवेश कर रहे हैं। परिसर में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। मतगणना कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशासन के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना कराई जा रही है। सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:37 AM, 27-Oct-2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में मतगणना जारी, आठ टेबलों पर गिने जा रहे वोट; जानें कब तक आएंगे नतीजे

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में मतपत्रों के बंडल बनाने का काम दोपहर दो बजे तक पूरा हो गया। हालांकि वोटों की गिनती चार बजे से शुरू हो सकी। शहर के संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में आठ मतगणना टेबल और एक रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) टेबल पर मतों की गिनती हो रही है। सुबह नौ बजे से मतपेटियां खोली गईं। इसके बाद बंडल बनाए गए। कुल 35,149 वोटों की गिनती की जाएगी। इससे 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। 



मतगणना में लगे कर्मचारियों को सुबह छह बजे तक केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सुबह सात बजे प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद निर्धारित समय पर मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। मतों की संख्या को देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है, ताकि मतगणना की प्रक्रिया लगातार जारी रह सके। 

73.69 फीसदी मतदाताओं ने किया था मतदान
शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें दोनों मंडलों के 46 हजार से ज्यादा मतदाताओं में से 35,146 यानी 73.69 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रशासन ने मतदान के बाद सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षा के साथ संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखवाया था। अब मतगणना के साथ प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, अन्य 15 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed