सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader thrown from roof by brothers and nephews over property dispute in bareilly

Bareilly News: संपत्ति विवाद में भाजपा नेता को भाई-भतीजों ने छत से फेंका, मौत; पार्षद समेत 10 नामजद

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में संपत्ति विवाद में पूर्व पार्षद भाजपा नेता सूर्य प्रकाश गुप्ता की जान चली गई। आरोप है कि झगड़े के दौरान भाई-भतीजों ने उन्हें छत से फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

BJP leader thrown from roof by brothers and nephews over property dispute in bareilly
भाजपा नेता सूर्य प्रकाश गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुरावपुरा निवासी पूर्व पार्षद भाजपा नेता सूर्य प्रकाश गुप्ता को उनके भाई विष्णु गुप्ता ने अपने दो बेटों के साथ संपत्ति विवाद में छत से फेंक दिया। इलाज के दौरान सूर्य प्रकाश की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के बेटे की ओर से पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित 10 लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos


पूर्व पार्षद सूर्य प्रकाश गुप्ता के बेटे आशुतोष गुप्ता ने किला थाने में दी तहरीर में बताया है कि उनके पिता और चाचा विष्णु गुप्ता के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उनके चाचा विष्णु गुप्ता अपने बेटों आयुष और कौशिश गुप्ता के साथ आए। घर का दरवाजा तोड़ दिया। विष्णु गुप्ता के पास हथौड़ा था। वह दीवार तोड़ने की कोशिश करने लगा। विष्णु गुप्ता ने अपने कई करीबियों को बुला लिया। गाली-गलौज, धमकी और हंगामे के बीच आरोपी मकान की दीवार तोड़ने की कोशिश करने लगे। विरोध पर पथराव और फायरिंग की। विष्णु गुप्ता चार लाख रुपये रंगदारी मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज 
आशुतोष का कहना है कि उनके पिता सूर्य प्रकाश गुप्ता विवाद शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान चाचा व उनके दो बेटों ने आशुतोष के पिता को मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जमीन पर गिरकर वह गंभीर घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। किला पुलिस ने विष्णु गुप्ता, उसके बेटों आयुष, कौशिश, पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता, निशांत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बंटी गुप्ता, शिवा गुप्ता, सोनू गुप्ता, विजय गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 

राजनीतिक संरक्षण में मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे आरोपी
आशुतोष का कहना है कि उनके पिता दिल के मरीज थे। उनके चाचा का घर उनके घर के बिल्कुल पीछे है। उनके चाचा चार लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। वार्ड नंबर 42 का पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता, पार्षद का बेटा अभिषेक गुप्ता समेत निशांत गुप्ता, बंटी गुप्ता, शिवा गुप्ता, सोनू गुप्ता, विजय गुप्ता उनके पिता पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण हासिल है। विष्णु गुप्ता, कौशिश गुप्ता और तहेरा भाई निशांत गुप्ता रात 2:30 बजे भी उनके दरवाजे पर आए। गालियां दीं और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसका वीडियो भी आशुतोष के पास है।

सुनियोजित तरीके से दिया घटना को अंजाम
आशुतोष का कहना है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। बुधवार रात भी वह उनके पिता पर हमला करने आए थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। राजनीतिक संरक्षण में बृहस्पतिवार को फिर धावा बोल दिया। उनके पिता को तीसरी मंजिल से फेंक दिया, ताकि हत्या को हादसा दर्शाया जा सके।

सीओ द्वितीय अंजनी कुमार ने बताया कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed