सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two brothers died after inhaling toxic gas while cleaning a tank at a mentha plant in Badaun

बदायूं में मेंथा प्लांट में जहरीली गैस बनी काल: टंकी सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Akash Dubey Updated Fri, 05 Jun 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार सुबह मेंथा प्लांट की टंकी साफ करते समय जहरीली गैस से दम घुट गया। हादसे में दो सगे भाइयों जयवीर यादव और राजेश यादव की मौत हो गई। जबकि तीसरे शख्स मनवीर यादव की हालत गंभीर है।

Two brothers died after inhaling toxic gas while cleaning a tank at a mentha plant in Badaun
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सुरेनी पापड़ी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। मेंथा प्लांट की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सुरेनी पापड़ी गांव निवासी जयवीर यादव (32 वर्ष), राजेश यादव (22 वर्ष) और मनवीर यादव (26 वर्ष) मेंथा प्लांट की टंकी की सफाई कर रहे थे। बताया जाता है कि टंकी के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी। सफाई के दौरान सबसे पहले एक भाई की हालत बिगड़ी और वह टंकी के भीतर बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों भाई भी टंकी के अंदर उतर गए, लेकिन गैस के प्रभाव से वे भी अचेत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों भाइयों को टंकी से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर पहुंचाया।

विज्ञापन

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद जयवीर यादव और राजेश यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से अचेत मनवीर यादव को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार तीनों भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बिना सुरक्षा उपकरण उतरे थे टंकी में
ग्रामीणों का कहना है कि मेंथा प्लांट की टंकियों में सफाई के दौरान अक्सर जहरीली गैस जमा हो जाती है। ऐसे कार्यों में सुरक्षा उपकरणों और ऑक्सीजन की व्यवस्था जरूरी होती है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर इन मानकों का पालन नहीं किया जाता। आशंका जताई जा रही है कि टंकी में मौजूद जहरीली गैस के कारण ही तीनों भाई बेहोश हुए, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
एक ही घर के दो बेटों की मौत और तीसरे की गंभीर हालत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed