सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   As soon as the summer vacations began, the number of passengers on trains increased.

Budaun News: ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होते ही ट्रेनों में बढ़ गई यात्रियों की संख्या

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
As soon as the summer vacations began, the number of passengers on trains increased.
ग्रीष्माकालीन अवकाश में ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टियां पड़ने के बाद नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रतिदिन करीब 300 से 350 यात्री इसमें सफर कर रहे हैं। वहीं जिले से निकलने वाली अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।
Trending Videos

17 अप्रैल से ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है। ट्रेन के संचालन के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा था। बदायूं से दिल्ली जाने के लिए एक समय पर यात्रियों की संख्या 260 तक पहुंच गई थी। बीते कुछ दिनों से यह संख्या लगातार घटती हुई करीब 160 के आसपास आ पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टियों में लोग अपने परिवार के साथ जगह-जगह घूमने जा रहे हैं। इससे इस ट्रेन में सफर लोगों को पसंद आने लगा है। इसी के चलते अब ट्रेन में प्रतिदिन 300 से 350 यात्री प्रतिदिन दिल्ली जा रहे हैं। वहीं लोगों का मानना है कि दिन में गर्मी में सफर करने के बजाय, सुबह 3:45 बजे ट्रेन से दिल्ली जाने में आसानी हो रही है। इससे वह सुबह 10:20 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जा रहे हैं।

ग्रीष्माकालीन अवकाश में ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़। संवाद

ग्रीष्माकालीन अवकाश में ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed