{"_id":"6a21c125dc31feca610555ca","slug":"charge-sheets-filed-in-three-cases-registered-against-the-family-of-the-accused-in-the-hpcl-murder-case-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165479-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एचपीसीएल हत्याकांड के आरोपी के परिवार पर दर्ज तीन मामलों में आरोपपत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एचपीसीएल हत्याकांड के आरोपी के परिवार पर दर्ज तीन मामलों में आरोपपत्र दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या के बाद आरोपी परिवार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। हत्याकांड की जांच के साथ-साथ पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में भी कार्रवाई तेज करते हुए अन्य तीन केस में आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह, उसके पिता राजेश सिंह, सगे भाई केशव सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ताऊ राकेश सिंह तथा तहेरे भाइयों शिवम प्रताप सिंह और अभय प्रताप सिंह के खिलाफ मार्च और अप्रैल माह में अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन केस में अवैध रूप से बाजार लगवाकर तहबाजारी वसूलने, ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर फार्म हाउस निर्माण कराने, सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन से जुड़े मामलों तथा एचपीसीएल प्लांट के कर्मचारियों के साथ मारपीट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
पुलिस जांच में इन मामलों के साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मूसाझाग थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि आरोपी परिवार के खिलाफ दर्ज सभी तीन मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी राकेश सिंह अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पंजीकृत मिली अजय
के ताऊ राकेश की लाइसेंसी राइफल
बदायूं। एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह की लाइसेंसी राइफल के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में बदायूं पुलिस ने शाहजहांपुर प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
जांच के दौरान हथियारों के पंजीकरण को लेकर कई विरोधाभास सामने आए थे। प्रारंभिक स्तर पर हथियार के नगालैंड अथवा बदायूं में पंजीकृत होने की चर्चा थी, लेकिन जांच और यूनिक आईडी के सत्यापन में राकेश सिंह के नाम दर्ज राइफल शाहजहांपुर जिले में पंजीकृत पाई गई। बताया गया कि राकेश सिंह मूल रूप से शाहजहांपुर के निवासी रहे हैं। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद

Trending Videos