{"_id":"6a5695ae2ef9cc074a07d10f","slug":"connecting-flights-to-seven-cities-from-delhi-and-noida-airports-bareilly-news-c-4-bly1053-925447-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली से इन सात शहरों की हवाई यात्रा हुई आसान, दिल्ली-जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली से इन सात शहरों की हवाई यात्रा हुई आसान, दिल्ली-जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट
Wed, 15 Jul 2026 03:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:08 PM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस ने बरेली से दिल्ली और नोएडा हवाई अड्डों के लिए कनेक्टिंग उड़ानों का शेड्यूल जारी किया है। यात्री अब सात प्रमुख भारतीय शहरों, दुबई और चीन के गुआंगजौ के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और नोएडा के जेवर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ानें शुरू होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने इन दोनों हवाई अड्डों से देश के सात बड़े शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का शेड्यूल और किराया सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही बरेली से हैदराबाद, पटना, रांची, चेन्नई, शिरडी, जयपुर, वडोदरा और चंडीगढ़ के अलावा दुबई व चीन के गुआंगजौ बैयुन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए भी टिकट बुकिंग खोल दी गई है।
विज्ञापन
हवाई अड्डा के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि देश के सात बड़े शहरों के अलावा दुबई और चीन के लिए बरेली से सीधे ऑनलाइन टिकट बुक कर दिल्ली और नोएडा हवाई अड्डों से उड़ान के लिए दूसरी फ्लाइट में सवार होना होगा। बरेली से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सप्ताह में चार और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान है। बरेली-पटना की यात्रा छह घंटे 35 मिनट में पूरी होगी। कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन घंटे 50 मिनट इंतजार करना होगा। पटना-बरेली की यात्रा के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे 20 मिनट इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
इसी तरह चंडीगढ़-बरेली की यात्रा आठ घंटे पांच मिनट में पूरी होगी। बरेली की उड़ान के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर छह घंटे 10 मिनट इंतजार करना होगा। बरेली-चंडीगढ़ की यात्रा में तीन घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए एक घंटा 45 मिनट इंतजार करना होगा। बरेली-जयपुर की यात्रा में चार घंटे 35 मिनट का समय लगेगा। नोएडा एयरपोर्ट पर कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए दो घंटे 45 मिनट इंतजार करना होगा। जयपुर-बरेली के बीच तीन घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। नोएडा हवाई अड्डे पर बरेली की फ्लाइट के लिए एक घंटा 45 मिनट का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन