{"_id":"6a6f9e382059c13e74027dba","slug":"convocation-ceremony-six-member-team-arrives-from-raj-bhavan-reviews-preparations-bareilly-news-c-4-bly1015-937715-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह : राजभवन से पहुंची छह\nसदस्यीय टीम, तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह : राजभवन से पहुंची छह सदस्यीय टीम, तैयारियों का लिया जायजा
Mon, 03 Aug 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह चार अगस्त को आयोजित होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार को राजभवन की छह सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
टीम ने छात्रावास, अकादमिक्स, शोध निदेशालय, अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशालय, खेल परिसर और निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वर्ण जयंती द्वार से लेकर मार्ग तक की व्यवस्थाएं भी परखीं। टीम ने शाम तक सभी तैयारियों का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। कुलपति ने सभागार में विभिन्न समितियों के संयोजकों की बैठक ली। उन्होंने सभी समितियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। कुलपति ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण होनी चाहिए।
विभिन्न समितियों ने दीक्षांत समारोह की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इनमें मंच संचालन, मंडप निर्माण, अतिथि आगमन, सुरक्षा और मीडिया प्रबंधन शामिल थे। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, उपाधि वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कुलपति सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।