{"_id":"69babe02ebc110e34e0b7896","slug":"illegal-racket-operating-in-cafe-in-posh-colony-two-accused-arrested-in-bareilly-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पॉश कॉलोनी के कैफे में हो रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पॉश कॉलोनी के कैफे में हो रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के पॉश इलाके डीडीपुरम में एक कैफे में नशा परोसा जा रहा था। पुलिस ने मंगलवार रात यहां छापा मारा तो दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से शराब की बोतलें और हुक्का बरामद हुआ है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम स्थित मीट मी हियर कैफे में अवैध रूप से शराब परोसने और हुक्का पिलाने का धंधा चल रहा था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अंग्रेजी शराब की बोतलें, हुक्का और फिल्टर पाइप बरामद किए गए हैं। कैफे संचालन मौके से भाग निकला।
Trending Videos
इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को रात नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी डीडीपुरम स्थित मीट मी हियर कैफे में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। हुक्का भी पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
मौके से जाटवपुरा टायर मंडी निवासी गौरव और गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से अंग्रेजी शराब की चार बोतल, तीन हुक्के और 50 फिल्टर पाइप बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह कैफे की सीढ़ियों पर बैठकर लोगों को शराब और हुक्का पिलाते थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में कैफे संचालन को भी पूरी जानकारी थी। उसके लिए भी वह दोनों रुपये दिया करते थे। उन्होंने बताया कि कैफे संचालन की तलाश की जा रही है।