बरेली: मृतक दरोगा के नाम से बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
बरेली में साइबर क्राइम पुलिस ने दीपक कौशिक नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर मृतक दरोगा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने का आरोप है। इस आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की गई थीं।
विस्तार
आईडी पर लगाया मृतक दरोगा का फोटो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच साइबर क्राइम थाने को स्थानांतरित की थी। जांच में पता चला कि फर्जी आईडी पर मृतक उपनिरीक्षक आकाश यादव का फोटो लगा था। वह अयोध्या में तैनात रहे थे। आकाश यादव की कुछ माह पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। आरोपी ने 'दीपक जाट बरेली' नाम से आईडी बनाई। उसने आपत्तिजनक पोस्ट की थीं। बरेली पुलिस के खिलाफ अभद्र कमेंट किए गए थे। पुलिस ने अब इस मामले में धारा 66सी आईटी एक्ट और धारा 319(2)/356 बीएनएस भी बढ़ाई है।