फर्जीवाड़ा कर सेना में घुसपैठ: सुखदेव बनकर नौकरी कर रहा था पंजाब का मंगल सिंह, ऐसे पकड़ा गया जालसाज
बरेली जाट रेजीमेंट सेंटर में ट्रेनिंग करने आए पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक फर्जीवाड़ा कर सेना में भर्ती हुआ था। जांच पड़ताल में उसकी पोल खुल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में फर्जी दस्तावेज लगाकर पंजाब के युवक ने सेना में अग्निवीर की नौकरी हासिल कर ली। आरोपी मंगल सिंह असली अभ्यर्थी सुखदेव की जगह जाली दस्तावेजों के आधार पर तीन महीने से जाट रेजिमेंट सेंटर बरेली में नौकरी कर रहा था। जांच में हकीकत खुलने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
जाट रेजिमेंट ट्रेनिंग बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज सिंह ने कैंट थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पंजाब के फाजिल्का जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव निओला का निवासी मंगल सिंह 27 अक्तूबर 2023 को जाट रेजिमेंट में भर्ती होकर बरेली सेंटर आया था।
फर्जी दस्तावेज बनवाकर पाई नौकरी
आरोपी ने अग्निवीर सुखदेव सिंह के फर्जी आधार कार्ड, इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट व चरित्र प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी पाई थी। सत्यापन में यह बात खुली तो सेना के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। पता लगा कि आरोपी के अधिकतर प्रमाणपत्र जाली हैं। पता लगा कि मंगल सिंह ने सुखदेव के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों पर अपना फोटो लगा लिया था।
सेना ने बर्खास्त कर पुलिस को सौंपा
जांच के बाद आरोपी को सेना से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।