सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation: Budget of Rs 65 crore will be approved in the House meeting.

नगर निगम : सदन की बैठक में मंजूर होगा 65 करोड़ का बजट

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 08 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Budget of Rs 65 crore will be approved in the House meeting.
विज्ञापन
बरेली। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से शहर की सूरत बदलने की तैयारी में है। 15वें वित्त आयोग के टाइड और अनटाइड फंड के माध्यम से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का खाका तैयार कर लिया गया है।
Trending Videos

इस बड़ी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए महापौर ने इसी सप्ताह एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। महापौर उमेश गौतम ने बताया कि शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए 15वें वित्त आयोग की बैठक जल्द आयोजित होगी। इस बैठक में 65 से 70 करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस धनराशि का मुख्य उद्देश्य शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खराब सड़कों का कायाकल्प, नालियों और बड़े नालों का निर्माण व सफाई, और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने भी बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
बजट का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा ताकि शहर के अलग-अलग वार्डों में लंबे समय से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। जैसे ही इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी, शहर में निर्माण कार्यों की रफ्तार तेज कर दी जाएगी। इस निवेश से न केवल शहर की सड़कों की स्थिति सुधरेगी, बल्कि जलभराव जैसी समस्याओं से भी जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed