फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Objection raised against Aonla's topper college

Bareilly News: आंवला के टॉपर कॉलेज के खिलाफ की आपत्ति

Tue, 03 Nov 2026 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Objection raised against Aonla's topper college
बरेली। पिछले दो साल से बोर्ड परीक्षा में टॉपर देने वाले सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र पर आपत्ति जताई गई है। बोर्ड कार्यालय की ओर से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं। इस संबंध में यह भी है। आपत्ति करने वालों का कहना है कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ढाई किमी दूर आदर्श इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उनके लिए निजी विद्यालय के बजाय राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिओम गुप्ता ने बताया कि उनके संस्थान के खिलाफ आसपास के विद्यालय के लोग भ्रामक जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया जाए, तो भी कोई आपत्ति नहीं है। एक शिकायतकर्ता ने पहले भी विद्यालय के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। उस मामले में भी विद्यालय सही साबित हुआ था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed