फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police busted illegal arms factory four accused arrested in Bareilly

बरेली: बंद ईंट भट्ठे में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 06:07 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 30 Sep 2026 06:07 PM IST
सार

बरेली के आंवला इलाके में पुलिस ने बंद एक ईंट भट्ठे पर छापा मारकर अवैध असलहा बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन
Police busted illegal arms factory four accused arrested in Bareilly
एसपी साऊथ अंशिका वर्मा ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला इलाके में बंद ईंट भट्ठे पर अवैध असलहा बनाने का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार देर रात सूचना के आधार पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 12 देशी तमंचे, एक पौनिया, एक देशी रायफल, कारतूस और बड़ी संख्या में असलहा बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार और चार मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात आंवला पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मनौना गांव से आगे बंद भट्ठे पर लाल रंग की कार खड़ी है और वहां कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये हथियार हुए बरामद 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध देशी तमंचे 315 बोर, एक पौनिया 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक देशी रायफल 315 बोर बरामद की। इसके अलावा सात लोहे की नाल, दो ट्रिगर, पांच स्प्रिंग, एक ट्रिगर गार्ड और अवैध असलहा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेंद्र प्रताप सिंह निवासी गोतरा पट्टी भौनी, थाना उसावां, बदायूं, रजत प्रताप सिंह उर्फ शंकर निवासी गोतरा पट्टी भौनी, रामगोपाल निवासी धीरावारी और अवधेश निवासी कमा गौटिया, थाना दातागंज, बदायूं के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद बनाते थे तमंचे, दो आरोपी खरीदकर बेचते थे
पूछताछ में रामगोपाल और अवधेश ने पुलिस को बताया कि वे अवैध तमंचे बनाने और पुराने तमंचों की मरम्मत का काम करते थे। तैयार हथियारों को अच्छे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। वहीं योगेंद्र और रजत ने बताया कि वे दोनों से तमंचे बनवाकर कम कीमत में खरीदते थे और आगे अधिक कीमत पर बेच देते थे। 

पुलिस के अनुसार योगेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ बदायूं के सिविल लाइंस थाने में एक मुकदमा पहले से दर्ज है। रजत प्रताप सिंह उर्फ शंकर पर सिविल लाइंस थाने में एक और उसावां थाने में एक मुकदमा दर्ज है। बाकी दोनों आरोपियों के खिलाफ आंवला में अवैध शस्त्र बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा, कार भी सीज
चारों आरोपियों के खिलाफ आंवला थाने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद ब्रेजा कार को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बुधवार को एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या प्राधिकार पत्र नहीं दिखा सके। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed