{"_id":"6abcef0558e2221a140e3120","slug":"village-administrator-zakir-arrested-in-extortion-and-intimidation-case-in-bareilly-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सगे भाई से मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी और धमकाया, गांव का प्रशासक जाकिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सगे भाई से मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी और धमकाया, गांव का प्रशासक जाकिर गिरफ्तार
Wed, 30 Sep 2026 04:44 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:44 PM IST
सार
कैंट थाना पुलिस ने मोहनपुर गांव के प्रशासक जाकिर हुसैन को रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकाने का आरोप है। सगे भाई ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी जाकिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के प्रशासक जाकिर हुसैन को पुलिस ने रंगदारी मांगने और धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने दो भाइयों आसिफ हुसैन और आमिर हुसैन के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता भी आरोपी का लगा भाई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में शिकायतकर्ता वाजिद हुसैन ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद से आरोपी पक्ष से उसके संबंध खराब हैं। आरोप है कि जाकिर और उसके भाइयों ने उसकी पैतृक खेती, जिम और आइस फैक्टरी पर कब्जा कर रखा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिता के जीवनकाल में दिए गए मकान में रहने के एवज में भी आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
तहरीर के मुताबिक, 22 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे आसिफ हुसैन ने बातचीत के बहाने वाजिद को फोन कर बुलाया। वहां जाकिर हुसैन कथित तौर पर तमंचा लेकर बैठा था। शिकायतकर्ता के पहुंचते ही उसने गांव के लोगों से शिकायत करने पर नाराजगी जताई और गालीगलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
तहरीर के मुताबिक, 22 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे आसिफ हुसैन ने बातचीत के बहाने वाजिद को फोन कर बुलाया। वहां जाकिर हुसैन कथित तौर पर तमंचा लेकर बैठा था। शिकायतकर्ता के पहुंचते ही उसने गांव के लोगों से शिकायत करने पर नाराजगी जताई और गालीगलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर पहले भी नाजायज धन उगाही करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।