{"_id":"6aeb055edfbe4b11030a04b1","slug":"prisoner-dies-in-central-jail-bareilly-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सेंट्रल जेल में नल के पास गिरे पीलीभीत के कैदी की मौत, चोरी के मामले में काट रहा था सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सेंट्रल जेल में नल के पास गिरे पीलीभीत के कैदी की मौत, चोरी के मामले में काट रहा था सजा
Wed, 04 Nov 2026 03:44 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:44 PM IST
सार
बरेली सेंट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने उसके परिवार को बताया कि वह नल के पास गिरकर घायल हुआ था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार बरेली
विस्तार
पीलीभीत के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी 26 वर्षीय अंकित की बरेली सेंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार को जेल प्रशासन ने सूचना दी कि वह नल के पास गिरकर सिर में चोट लगने से घायल हो गया है तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई सूरज राठौड़ ने बरेली पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि अंकित करीब एक साल से नवाबगंज क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में सजा काट रहा था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिवार को जेल प्रशासन की ओर से फोन पर सूचना मिली कि अंकित जेल में गिरकर घायल हो गया है। अंकित की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूरज ने बताया कि अंकित के पिता राजेंद्र और मां कविता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन