फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   self-enumeration process for the census will begin on November 16 in Bareilly

बरेली: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया, एक दिसंबर से घर-घर जाएंगे प्रगणक

Wed, 04 Nov 2026 01:56 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Nov 2026 01:56 PM IST
सार

बरेली जिले में जनगणना के तहत स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

विज्ञापन
self-enumeration process for the census will begin on November 16 in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बरेली जिले में जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

डीएम ने तहसील, नगर निकाय और कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों से प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वगणना के दौरान लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रगणक भी लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करें। जो लोग स्वगणना नहीं कर पाएंगे, उनसे मैनुअल तरीके से जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जारी किए जाएंगे पहचान पत्र 
डीएम ने बताया कि जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, ताकि लोग उनकी पहचान कर सकें और बेझिझक जरूरी सूचनाएं साझा कर सकें। उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सहायिकाओं का सहयोग लेने के निर्देश दिए। नगर निकायों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों के जरिये जिंगल बजाकर प्रचार कराया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed