फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relative transacts using account ED raids farmer home in bareilly

यूपी: बरेली में किसान के घर ईडी का छापा, रिश्तेदार ने किया 'खेल', दिल्ली से आई टीम ने की कार्रवाई

Thu, 01 Oct 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 01 Oct 2026 01:21 AM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार को एक किसान के घर ईडी ने छापा मारा। ईडी की टीम देख ग्रामीण हैरान रह गए। चर्चा है कि किसान के रिश्तेदार ने उसके खाते से बड़ा लेन-देन किया है। 

विज्ञापन
Relative transacts using account ED raids farmer home in bareilly
किसान के घर के बाहर मौजूद ईडी के अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली से आई टीम ने बुधवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के चिटौली गांव में किसान पोशाकीलाल मौर्य के घर पर छापा मारा। गांव में चर्चा रही कि दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार जितेंद्र मौर्य ने पोशाकीलाल मौर्य के खाते से बड़ी रकम का लेन-देन किया था। इसी वजह से यह कार्रवाई हो रही है। प्रभारी रवि यादव के नेतृत्व में देर शाम तक ईडी की टीम घर को अंदर से बंद कर परिजनों से पूछताछ करती रही।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पोशाकीलाल घर पर नहीं थे। प्रशासक अनुज सिंह के जरिये उन्हें जंगल से बुलाया गया। प्रशासक ने इस कार्रवाई का कारण पूछा, लेकिन टीम ने जानकारी देने से मना कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घर के अंदर ईडी टीम के अलावा पोशाकीलाल व उसके परिवार के लोग हैं।
विज्ञापन


हत्या का मामला है दर्ज
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस से जानकारी कराई गई तो पता लगा कि पोशाकीलाल के खिलाफ काफी पहले से हत्या का मामला दर्ज है। हालांकि इस छापे का उस मामले से कोई मतलब नहीं है। पहले वह फेरी लगाता था, अब घर में परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बेटे अजय और अमित परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed