{"_id":"6abe0a44e26c91243a0d89b8","slug":"two-drunk-brothers-created-a-ruckus-outside-a-girls-college-in-bareilly-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: नशे में दो भाइयों ने गर्ल्स कॉलेज के बाहर किया हंगामा, पुलिस ने पकड़ा तो बताया क्यों पी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: नशे में दो भाइयों ने गर्ल्स कॉलेज के बाहर किया हंगामा, पुलिस ने पकड़ा तो बताया क्यों पी शराब
Thu, 01 Oct 2026 12:53 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:53 PM IST
सार
बरेली के मॉडल टाउन स्थित गुरु गोबिंद गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर दो भाइयों ने बृहस्पतिवार सुबह हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी पुष्कर और पुष्पेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन स्थित गुरु गोबिंद गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर शराब के नशे में दो युवकों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि के बाद चालान की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों युवक प्रेमनगर क्षेत्र के डीडीपुरम निवासी सगे भाई हैं। इनकी पहचान पुष्कर और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने शराब पीने की बात स्वीकार की। पुष्कर ने बीयर और शराब पीने के बारे में बताया। पुष्पेंद्र ने भी शराब के नशे में होने की बात बताई।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि स्कूल के बाहर कुछ छात्राएं खड़ी थीं। उन्हें देखकर दोनों ने स्कूल का गेट खोलने के लिए कहा। इसी दौरान वे गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
छोटे भाई ने मांगी थी पार्टी
बारादरी थाना पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि की गई। इंस्पेक्टर बारादरी विजेंद्र सिंह ने दोनों से पूछताछ की। एक भाई ने बताया कि उसकी बेटी का आज जन्मदिन है, छोटे भाई ने उससे पार्टी देने के लिए कहा था।
तब दोनों सड़क पर ही सुबह से शराब पीने लगे। वे भूल गए थे कि पास में लड़कियों का स्कूल भी है। उन्होंने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी। पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है।