UP: बरेली परिक्षेत्र के आठ रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, एक चार्जिंग स्टेशन तैयार; आरामदायक होगा सफर
बरेली परिक्षेत्र में दिवाली से पहले 30 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी। इनके लिए आठ रूट तय किए गए हैं। बदायूं डिपो और बरेली के पुराने बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली से पहले रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बरेली परिक्षेत्र में आठ रूट तय किए गए हैं। बदायूं डिपो के वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन भी तैयार हो गया है। बरेली शहर में भी पुराना रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इज्जतनगर में निर्माणाधीन बस अड्डे पर भी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना होगी। पहले चरण में परिक्षेत्र के बेड़े में 30 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।
परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में रोडवेज के बेड़े में 600 से ज्यादा बसें सेवा दे रही हैं। इसके अलावा निजी बस ऑपरेटरों के जरिये अनुबंध के जरिए भी बस सेवा भी ली जा रही है। अब तक रोडवेज के पास इलेक्ट्रिक बसें नहीं हैं। हालांकि, नगरीय परिवहन सेवा के तहत शहर में छह रूटों पर 20 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है।
इलेक्ट्रिक बसों का रख-रखाव कम खर्चीला
रोडवेज के पास सभी बसें डीजल चलित होने की वजह से राजस्व का एक बड़ा हिस्सा डीजल पर खर्च हो जाता है। डीजल चलित बसों के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसों का रख-रखाव भी कम खर्चीला है। ऐसे में रोडवेज ने बेड़े से डीजल चलित बसों को धीरे-धीरे हटाकर इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का निर्णय लिया है।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि पहले चरण में दीपावली से पहले परिक्षेत्र को 30 इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए आठ रूट तय किए गए हैं। रूटों की सूची मुख्यालय भेज दी गई है।
आठ रुपये तक बढ़े डीजल के दाम किराये में इजाफा नहीं
ईरान युद्ध के कारण चार माह में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर आठ रुपये तक की वृद्धि हो चुकी है, लेकिन रोडवेज ने किराया नहीं बढ़ाया है। ऐसे में हर माह राजस्व का नुकसान हो रहा है। इधर सावन के दौरान रूट डायवर्जन के कारण भी यात्रियों की संख्या घटी है। परिक्षेत्र के चारों डिपो के बेड़े में शामिल सभी बसों का संचालन ही नहीं हो पा रहा।
अधिकारियों का कहना है कि बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने के बाद रोडवेज की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ यात्री सुविधाएं भी बेहतर होंगी। ऐसे होगा बसों का आवंटन बरेली-मुरादाबाद मार्ग पर तीन और बरेली-हल्द्वानी, बरेली-बदायूं रूट पर पांच-पांच बसें चलाई जाएंगी। बरेली-मनौना धाम, बरेली-पीलीभीत, बरेली-बीसलपुर, बरेली-शाहजहांपुर रूट पर तीन-तीन और बरेली-चंदौसी रूट पर पांच बसें चलेंगी।