सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Routes of ten Trains Diverted Including Triveni Express Due to Block at Lucknow Railway Station

UP News: ब्लॉक के कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों के रूट बदले; हरिद्वार के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 14 Jun 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों के मार्ग बदले हैं। इन ट्रेनों का संचालन 14 से 23 जून तक बदले हुए रूट से किया जाएगा। उधर, सोमवती अमावस्या पर रेलवे दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। 

Routes of ten Trains Diverted Including Triveni Express Due to Block at Lucknow Railway Station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे ने लखनऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों के मार्ग बदले हैं। इन गाड़ियों का संचालन 14 से 23 जून तक बदले हुए रूट से किया जाएगा। ये ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं।  



पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 14 से 23 जून तक 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएंगी। 15, 18 और 22 जून को 14523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, 16, 20 और 23 जून को 14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर बरेली होकर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे दो जोड़ी विशेष अनारक्षित ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें हरिद्वार-लखनऊ और हरिद्वार-बठिंडा के बीच संचालित की जाएंगी। शनिवार को समय सारिणी जारी कर दी गई। 04326 हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन स्पेशल 15, 16 और 17 जून को हरिद्वार से शाम 6:35 बजे चलने के बाद रात 12:04 बजे बरेली जाएगी और अगले दिन तड़के 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

04325 लखनऊ-हरिद्वार विशेष ट्रेन 16, 17 और 18 जून को लखनऊ से तड़के 5:30 बजे चलने के बाद सुबह 9:22 बजे बरेली आएगी और शाम 4:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसके अलावा 04327 हरिद्वार-बठिंडा विशेष गाड़ी 15 और 04328 बठिंडा-हरिद्वार विशेष गाड़ी 16 जून को सहारनपुर, अंबाला, राजपुरा, पटियाला, धूरी और बरनाला होते हुए संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed