फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saddam Khan, wanted in connection with the Bareilly riots, arrested

Bareilly News: बरेली दंगे का वांछित सद्दाम खान गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Saddam Khan, wanted in connection with the Bareilly riots, arrested
बरेली। बरेली दंगे से संबंधित एक मामले में वांछित सद्दाम खान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को उसे फरीदपुर चौधरी गांव से पकड़ा। सद्दाम खान पर दंगे की साजिश रचने और माहौल भड़काने का आरोप है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पिछले साल 26 सितंबर को हुए दंगे के आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कैंट थाना प्रभारी संजय धीर के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर सद्दाम खान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसे कोतवाली में ले जाकर लिखापढ़ी की गई। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें थाना बारादरी में एक और मामला दर्ज है।
विज्ञापन


पूछताछ में साजिश का खुलासा

सीओ के मुताबिक, पूछताछ में सद्दाम खान ने बताया कि मौजूदा सरकार में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में पिछले साल 19 सितंबर को फरीदपुर में बैठक हुई थी। इसमें मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर 2025 को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में इकट्ठा होने का एलान किया था। उन्होंने पुलिस के रोकने पर भी न रुकने और अंजाम की परवाह न करने के लिए कहा था। सद्दाम ने बताया कि पुलिस पर गोली चलाने और जान देने तक की तैयारी थी। मौलाना तौकीर रजा ने हथियारों का प्रबंध करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed