Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, घर आएगी समृद्धि
अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य और पूजा-पाठ का फल अक्षय होता है। इस दिन खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार खरीदारी विशेष फलदायी होती है।

विस्तार

मेष : तांबा।
वृष : चांदी।
मिथुन : बर्तन या आभूषण।
कर्क : चांदी।
सिंह : तांबा या सोना।
कन्या : कांसा।
तुला : चांदी।
वृश्चिक : तांबा।
धनु : पीतल या सोना।
मकर : स्टील या लोहा।
कुंभ : स्टील या लोहा।
मीन : पीतल या सोना।
बाल विवाह रोकने के लिए टीमें अलर्ट
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। शहर और देहात के नागरिकों से ऐसे विवाह की सूचना देने की अपील की है। थाना प्रभारियों, थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम प्रधानों, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, स्वैच्छिक संगठनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नजर रखने व सूचना देने के लिए कहा गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व डायल 112 पर इसकी सूचना दे सकते हैं।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग की उपनिदेशक नीता अहिरवार के मुताबिक दोषी को दो वर्ष की सजा व एक लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। बताया कि विवाह के लिए लड़के की उम्र 21 व लड़की की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।