सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six trains on the Kanpur route to pass through Bareilly

Railway News: बरेली होकर गुजरेंगी कानपुर रूट की छह ट्रेनें, मेगा ब्लॉक के कारण किया गया डायवर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर पटरियों की मरम्मत के कारण 13 मई तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते छह ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन बरेली होकर किया जाएगा।  

Six trains on the Kanpur route to pass through Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर पटरियों की मरम्मत के कारण दो अप्रैल से 13 मई तक लिए गए मेगा ब्लॉक का फायदा बरेली के यात्रियों को होगा। इस दौरान दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाली छह ट्रेनों को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए डायवर्ट किया गया है।

Trending Videos


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के दौरान कानपुर सेंट्रल होते हुए चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली के रास्ते चलाई जाएगी। 20921 बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ, कानपुर सेंट्रल के स्थान पर लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद होते हुए संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: स्मार्ट मीटर वाले 5620 उपभोक्ताओं की बिजली काटी, बिल न चुकाने पर विद्युत निगम ने की कार्रवाई

विशेष ट्रेनों में 02563-64 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी का संचालन दो अप्रैल से 13 मई तक बुढ़वल-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते किया जाएगा।

उन्नाव, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद होते हुए चलने वाली 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन तीन, आठ, 10, 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और एक, छह, आठ व 13 मई को परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल, इटावा, दिल्ली, अंबाला, जम्मूतवी रूट से होगा।

तीन ट्रेनें रीशेड्यूल, तीन गाड़ियां नियंत्रित कर चलाई जाएंगी
पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के सिमरिया-गढ़हरा-बरौनी-तिलरथ स्टेशनों के ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली छह गाड़ियां प्रभावित होंगी। इनमें तीन ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया और तीन गाड़ियों को रास्ते के स्टेशनों पर नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि पूर्णिया कोर्ट से दो अप्रैल को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 160 मिनट, तीन अप्रैल को 180 मिनट और चार अप्रैल को 210 मिनट रीशेड्यूल कर चलाई जाएगी। दो अप्रैल को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 165 मिनट, तीन अप्रैल को 195 मिनट रीशेड्यूल कर चलाई जाएगी। 

किशनगंज से तीन अप्रैल को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस किशनगंज से 120 मिनट रीशेड्यूल कर चलाई जाएगी। इसके अलावा डिब्रूगढ़ से पांच अप्रैल तक चलने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस मार्ग में 20 से 50 मिनट तक, लालकुआं से दो अप्रैल को चलने वाली 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ी मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed